केंद्र सरकार ने तीन महीने के लिए बढ़ाई मुफ्त राशन योजना
केंद्र सरकार ने बुधवार को एलान किया कि मुफ्त राशन से जुड़ी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले 3 महीने के लिए बढ़ाया जाएगा जिसके तहत करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सरकार ने बताया, "अगले 3 महीने में 122 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न लोगों को मिलेगा जिसपर ₹44,762 करोड़ खर्च आएगा।"