केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल, हरियाणा और उत्तराखंड में सीएए के तहत नागरिकता देनी की शुरू
केंद्र सरकार ने नए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2024 (सीएए) के तहत पश्चिम बंगाल, हरियाणा और उत्तराखंड में नागरिकता देना शुरू कर दिया है। सरकार ने बताया कि बुधवार को 3 राज्यों में पात्र लोगों की पहली खेप को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे गए। गौरतलब है कि 15 मई को सीएए के तहत पहली बार दिल्ली में नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे गए थे।