केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरी की पेशकश करने वाली एक वेबसाइट को बताया फर्ज़ी
केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी की पेशकश करने वाली एक वेबसाइट 'http://samagra.shikshaabhiyan.co.in' को फर्ज़ी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर कहा, "इस वेबसाइट का भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है।" साथ ही सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।