केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन पुरस्कारों का किया गठन, प्रविष्टियां कीं आमंत्रित
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने गुरुवार को विभिन्न श्रेणियों में स्वदेश दर्शन पुरस्कारों का गठन किया। मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटक व्याख्या केंद्र, सर्वश्रेष्ठ लॉग हट सुविधा, सर्वश्रेष्ठ कैफेटेरिया आदि श्रेणियों के तहत प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। पुरस्कारों का उद्देश्य राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन और कार्यान्वयन एजेंसियों के पर्यटन क्षेत्र में किए गए कामों को मान्यता देना है।