केंद्रीय एजेंसियों ने किसी को बेवजह परेशान किया तो की जाएगी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ सीएम बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी किसी को बेवजह परेशान करें तो संबंधित व्यक्ति को एफआईआर दर्ज करानी चाहिए और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "डीआरआई...ईडी...आयकर विभाग...इनसे डरने की ज़रूरत नहीं है...कोई गलत करता है...तो उसे सज़ा मिलनी चाहिए।" बकौल बघेल, डर पैदा कर सरकार नहीं चल सकती।