केंद्रीय एजेेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए 'आप' के तीसरे बड़े नेता हैं संजय सिंह
'आप' नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए 'आप' के तीसरे बड़े नेता हैं। ईडी ने संजय सिंह और सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में गिरफ्तार किया है। सिसोदिया को इस साल की शुरुआत में सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था।