केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया

केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) को 4% बढ़ाकर 46% करने का एलान किया और यह फैसला इस साल 1 जुलाई से प्रभावी होगा। वहीं, रेलवे के 11 लाख से अधिक नॉन-गज़ेटेड कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा की गई है।

Load More