केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत 2 नए कॉरिडोर के निर्माण को दी मंज़ूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत करीब ₹8,400 करोड़ की लागत से 2 नए कॉरिडोर के निर्माण को मंज़ूरी प्रदान की है। ये 2 कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक (लंबाई- 8.38 किलोमीटर) और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ (लंबाई- 12.38 किलोमीटर) हैं। लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक के कॉरिडोर पर 8 स्टेशन बनाए जाएंगे।