केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी के साथ गए प्रधानमंत्री संग्रहालय; तस्वीरें आईं सामने
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय घूमने गए। इस संग्रहालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन और उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का अप्रैल 2022 में उद्घाटन किया था जिसमें 43 गैलरी के साथ-साथ कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है।