केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना काफिला रोककर गाय को खिलाई रोटी, शेयर किया वीडियो
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपना काफिला रोककर सड़क के किनारे एक गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "गावो विश्वस्य मातरः गौ सेवा परमो धर्मः।" गौरतलब है, फरवरी 2024 में अनुराग 'नमो हैट-ट्रिक' लिखी स्वेटशर्ट पहने नज़र आए थे।