केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर से लगातार चौथी बार दर्ज की जीत

बीकानेर लोकसभा सीट (राजस्थान) से केंद्रीय मंत्री व बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल 55,711 मतों से जीत गए हैं। मेघवाल ने कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल को हराकर इस सीट से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। पिछले लोकसभा चुनाव में अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को 2,64,081 वोटों से हराकर चुनाव जीता था।

Load More