केंद्रीय मंत्री कुलस्ते को लड़के ने 3 भुट्टों की कीमत ₹45 बताई; वह बोले- यहां तो फ्री में मिलता है
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मध्य प्रदेश में सड़क किनारे एक लड़के से भुट्टे खरीदने का अपना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में लड़के द्वारा 3 भुट्टों की कीमत ₹45 बताने पर कुलस्ते 'इतना महंगा दे रहे हो...भुट्टा यहां तो फ्री में मिलता है' कहते सुनाई दिए। इस पर लड़के ने कहा, "₹5 में खरीदकर लाते हैं।"