केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दोनों घुटनों की हुई रिप्लेसमेंट सर्जरी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया है कि उनके दोनों घुटनों की रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई है। उन्होंने अस्पताल के बेड से अपनी तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "रिकवरी तेज़ी से हो रही है...जल्द ही मैं पुरानी ऊर्जा के साथ आप सभी की सेवा में उपस्थित रहूंगा।" इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा, "महादेव आपको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"