केंद्रीय मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश की पीएम व मालदीव के राष्ट्रपति से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से अलग-अलग मुलाकात की। एस जयशंकर की इन मुलाकातों की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। गौरतलब है कि रविवार को एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।