केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कोविड-19 टेस्ट जून 2020 के बाद फिर आया पॉज़िटिव
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। उन्होंने ट्वीट किया, "डॉक्टरों के परामर्श पर...कराई गई कोविड-19 की जांच में...मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है...कि...पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं...वे सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर...अपनी जांच करवाएं।" इससे पहले जून-2020 में भी वह कोविड-19 पॉज़िटिव हुए थे।