केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का हुआ निधन

केंद्रीय मंत्री व ग्वालियर के पूर्व राजघराने के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की 76-वर्षीय मां माधवी राजे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधवी राजे ने दिल्ली के एम्स में बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। बकौल रिपोर्ट्स, उनका 3-महीनों से एम्स में इलाज चल रहा था और वह बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।

Load More