केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर से बीजेडी प्रत्याशी को 1.19 लाख वोटों से हराया
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर (ओडिशा) लोकसभा सीट से बीजेडी प्रत्याशी प्रणब प्रकाश दास को 1.19 लाख वोटों से हरा दिया है। प्रधान को कुल 5.92 लाख वोट मिले जबकि प्रणब को 4.72 मत प्राप्त हुए। वहीं, इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र कुमार प्रधान 89,113 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।