केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उनके 'उद्धव को तमाचा मारता' बयान मामले में कोर्ट ने किया बरी
महाराष्ट्र की एक कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शनिवार को बरी कर दिया। गौरतलब है, 2021 में 'एक भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे के आज़ादी का वर्ष भूल जाने पर' राणे ने एक कार्यक्रम में कहा था, "मैं होता तो उन्हें ज़ोरदार तमाचा मारता।"