केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बीजेपी ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से बनाया उम्मीदवार
बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र की रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, यहां से शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से दावेदारी वापस ले ली गई है। वहीं, महाविकास आघाड़ी से शिवसेना (यूबीटी) के विनायक राउत ने बुधवार को रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था।