कर्नाटक में कार ऐक्सिडेंट में सुरक्षित बचीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति

कर्नाटक के विजयपुरा में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार एक ट्रक से टकरा गई। मंत्री ने ट्वीट कर बताया, "मैं पूर्ण रूप से सुरक्षित हूं, मेरे वाहन चालक को चोट आई है।" पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर कथित तौर पर शराब के नशे में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Load More