केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर, लोगों से की बातचीत
बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई (उत्तर) सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को मुंबई पहुंचे और उन्होंने सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए। गोयल ने मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर लोगों से बातचीत भी की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गौरतलब है कि गोयल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।