केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल फिर से राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त किए गए
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उच्च सदन (राज्यसभा) का नेता नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री (प्रह्लाद जोशी) की ओर से उन्हें एक पत्र भी मिला है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गोयल राज्यसभा में सदन के नेता थे।