केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की शिकायत के बाद वॉट्सऐप ने डिलीट किया भारत का गलत नक्शा

वॉट्सऐप ने नए साल की पूर्व संध्या के लिए अपने 24 घंटे के लाइवस्ट्रीम को प्रचारित करने वाले एक ट्वीट में भारत का गलत नक्शा शेयर करने के बाद ट्वीट को डिलीट कर दिया है। दरअसल, केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वॉट्सऐप से उसके ट्वीट में भारत के गलत नक्शे को ठीक करने के लिए कहा था।

Load More