केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को लेकर जा रहे इंडिगो विमान की असम में हुई आपात लैंडिंग
गुवाहाटी (असम) इंटरनैशनल एयरपोर्ट से रविवार को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इंडिगो के विमान की तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग कराई गई। सुबह करीब 8:40 बजे विमान ने उड़ान भरी थी और 20 मिनट के भीतर वापस गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान में केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और दो बीजेपी विधायक भी सवार थे।