केंद्रीय मंत्री लेखी की फिसली ज़ुबान; कहा- द्रौपदी मुर्मू देश की पीएम होने जा रही हैं
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के दौरान गुरुवार को एक पत्रकार के सवाल पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की ज़ुबान फिसल गई। उन्होंने गलती से कहा, "घोषणा बाकी है लेकिन यह निश्चित है कि द्रौपदी मुर्मू जी भारत की प्रधानमंत्री होने जा रही हैं।" वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने वीडियो शेयर कर लिखा, "देख रहे हो बिनोद।"