केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के घर पर केरल में हुआ हमला, खून के धब्बे मिले
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन के केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर हमला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने मंत्री के घर की खिड़की के शीशे तोड़ दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के घर के बरामदे में खून के धब्बे मिले हैं।