केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा- तमिलनाडु के लोग कर्नाटक में बम रखते हैं; मांगी माफी
केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने कहा है कि तमिलनाडु के लोग कर्नाटक में आकर बम रखते हैं। इसे लेकर माफी मांगते हुए शोभा ने कहा, "मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। मैंने कृष्णागिरी जंगल में प्रशिक्षण ले रहे उन लोगों पर टिप्पणी की थी जो रामेश्वरम कैफे (बेंगलुरु) में हुए ब्लास्ट से जुड़े हुए थे।"