केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी को बीजेपी ने पंजाब की होशियारपुर सीट से बनाया प्रत्याशी

बीजेपी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक, पार्टी ने होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का टिकट काटकर उनकी पत्नी अनिता सोम प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पार्टी ने खडूर साहिब लोकसभा सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Load More