केंद्रीय सूचना आयोग के पास इस साल 15 दिसंबर तक 22,238 शिकायतें व दूसरी अपील लंबित: केंद्र
केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया है कि केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के पास इस साल 15 दिसंबर तक 22,238 शिकायतें व दूसरी अपील लंबित हैं। सिंह ने बताया कि 2022-23 में 15 दिसंबर तक सीआईसी के पास 13,472 शिकायतें व दूसरी अपील दर्ज कराई गईं और इस दौरान सीआईसी द्वारा 20,756 मामलों को निपटाया गया।