केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शेयर कीं पूर्वोत्तर भारत के पहले एम्स की तस्वीरें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुवाहाटी (असम) में बने एम्स की कुछ तस्वीरें ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत के पहले एम्स का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने लिखा, "नए भारत के नए एम्स की शानदार तस्वीरें देखें।" गौरतलब है, प्रधानमंत्री असम में एम्स समेत लगभग ₹14,300 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।