केआर गोकुल ने 'आडु जीवितम' के लिए घटाया था वज़न, फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर की शेयर

ऐक्टर केआर गोकुल ने फिल्म 'आडु जीवितम: द गोट लाइफ' के लिए फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन करने की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनके मुताबिक, उन्होंने ऐक्टर क्रिश्चियन बेल से प्रेरणा ली जिन्होंने फिल्म 'द मशीनिस्ट' (2004) के लिए 28-किलोग्राम वज़न घटाया था। बकौल गोकुल, बेल ने दिन में पानी, एक सेब और एक कप कॉफी की स्ट्रिक्ट डाइट ली थी।

Load More