केआरके का समर्थन करने पर लोगों ने मेरे और सोनाक्षी के बारे में बुरा-भला कहा था: शत्रुघ्न
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने 'ईटाइम्स' से कहा है कि ऐक्टर व फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान (केआरके) का समर्थन करने को लेकर लोगों ने उनके व उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बुरा-भला कहा था। उन्होंने कहा, "मैंने उनकी गलतियों के बारे में कुछ नहीं कहा था।" शत्रुघ्न ने कहा था कि केआरके किसी साज़िश का शिकार हुए हैं।