केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने घाटी सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में किए दर्शन, सामने आई तस्वीर
भारतीय क्रिकेटर केेएल राहुल और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने घाटी सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर (कर्नाटक) में दर्शन किए जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। गौरतलब है, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया था कि एशिया कप 2023 में राहुल शुरुआती 2 मैचों से बाहर हो गए हैं और वह बाद में श्रीलंका में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।