के.एल. राहुल करेंगे ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भारत की कप्तानी, उप-कप्तान होंगे धवन
बीसीसीआई ने बताया है कि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए बल्लेबाज़ के.एल. राहुल फिट हो गए हैं। राहुल इस सीरीज़ में भारत की कप्तानी करेंगे जबकि पहले इस दौरे के लिए कप्तान बनाए गए शिखर धवन अब उप-कप्तान होंगे। वनडे सीरीज़ 18 अगस्त से शुरू होगी और आखिरी वनडे 22 अगस्त को होगा।