के.एल. राहुल को आईपीएल 2022 में तीसरी बार लगी फटकार, लगा ₹24 लाख जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के.एल. राहुल को आईपीएल-2022 में तीसरी बार फटकार लगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को टीम के स्लो ओवर-रेट को लेकर उन पर ₹24-लाख जुर्माना लगा। आरसीबी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन को लेकर उन पर मैच फीस का 20% और 16-अप्रैल को मुंबई के खिलाफ स्लो ओवर-रेट को लेकर ₹12-लाख जुर्माना लगा था।

Load More