केएल राहुल को फटकारने वाले एलएसजी के मालिक गोयनका ने उन्हें डिनर पर बुलाकर लगाया गले
एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने टीम के कप्तान केएल राहुल को दिल्ली स्थित अपने आवास पर डिनर पर बुलाकर उन्हें गले लगाया जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। एसआरएच के खिलाफ हार के बाद राहुल को सार्वजनिक रूप से फटकारने के लिए गोयनका की आलोचना हुई थी। एसआरएच ने मैच में 58-गेंद में 166-रन का लक्ष्य हासिल किया था।