केएल राहुल को फैन्स की भीड़ ने श्री सिद्धगंगा मठ में घेरा
भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल को तुमकुर (कर्नाटक) के श्री सिद्धगंगा मठ में फैन्स की भीड़ ने घेर लिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में राहुल अपनी कार तक जाने के लिए मशक्कत करते दिख रहे हैं जबकि फैन्स उनके साथ तस्वीरें खींचते दिखे। गौरतलब है, रांची में होने वाले चौथे टेस्ट में राहुल के खेलने की उम्मीद है।