केएल राहुल को 'बेस्ट फील्डर' का मेडल मिलने पर कोहली व गिल का रिऐक्शन हुआ वायरल
वनडे विश्व कप-2023 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद केएल राहुल को 'बेस्ट फील्डर' का मेडल मिलने पर विराट कोहली और शुभमन गिल के रिऐक्शन का वीडियो वायरल हो गया है। बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "प्राइसलेस रिऐक्शन्स 😃पॉज़िटिव वाइब्स ✅ और आखिर में चेहरों पर मुस्कुराहट और हंसी।"