केएल राहुल ने कहा था कि वापसी करना और 5 विकेट लेना मेरा लक्ष्य होना चाहिए: अर्शदीप
रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह ने कप्तान केएल राहुल का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, "केएल राहुल ने कहा था कि वापसी करना और 5 विकेट लेना मेरा लक्ष्य होना चाहिए।" भारत ने 8 विकेट से यह मैच जीता।