के.एल. राहुल ने नेट्स में झूलन गोस्वामी की गेंदबाज़ी का किया सामना, वीडियो हुआ वायरल
के.एल. राहुल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एनसीए में नेट्स में भारतीय महिला पेसर झूलन गोस्वामी की गेंदबाज़ी का सामना करते दिख रहे हैं। ग्रोइन की चोट के बाद राहुल की सर्जरी हुई थी और वह मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। वह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए टीम में शामिल हुए हैं।