केएल राहुल बने किसी वनडे विश्व कप में सर्वाधिक डिसमिसल करने वाले भारतीय विकेटकीपर

केएल राहुल रविवार को किसी वनडे विश्व कप में सर्वाधिक डिसमिसल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में राहुल ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाज़ी पर मिचल मार्श का कैच लेते ही यह रिकॉर्ड बनाया। यह उनका इस टूर्नामेंट में 17वां डिसमिसल रहा और उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पछाड़ा।

Load More