केके की बेटी ने सिंगर के अंतिम संस्कार को लेकर साझा की जानकारी, लिखा- लव यू फॉरएवर
केके की बेटी तमारा ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत सिंगर के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी साझा की है जिसमें बताया गया है कि गुरुवार दोपहर 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। तमारा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा है, "लव यू फॉरएवर डैड।" केके का मंगलवार को कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस के बाद निधन हो गया था।