केके के अंतिम संस्कार में उनके बीवी-बच्चों से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया: जावेद अली
सिंगर जावेद अली ने 'टीओआई' से कहा है कि वह दिवंगत गायक केके के अंतिम संस्कार में उनके बीवी-बच्चों से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें देखने के लिए अपना सिर नहीं उठा सका...उनसे बात करने की कोशिश नहीं की।" बकौल जावेद, "केके ने कभी किसी को लेकर बुरा नहीं कहा...हमेशा विवादों से दूर रहे।"