केके के कॉन्सर्ट में काफी भीड़ थी, बाउंसर्स ने फोम छिड़ककर तितर-बितर किया: वेन्यू का स्टाफ
कोलकाता स्थित ऑडिटोरियम नज़रुल मंच के एक कर्मचारी ने बताया है कि केके के कॉन्सर्ट के दौरान ऑडिटोरियम में अत्यधिक भीड़ थी और बाउंसर्स ने फोम छिड़ककर भीड़ को तितर-बितर किया था। बकौल कर्मचारी, केके अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और उन्होंने ब्रेक लेकर दोबारा परफॉर्म किया था। दरअसल, इस ऑडिटोरियम में कॉन्सर्ट के बाद केके का निधन हुआ था।