केके के निधन के बाद बच्चों की ज़िद पर अपना हार्ट चेकअप करवाया: गायक शान
गायक शान मुखर्जी ने बताया है कि सिंगर केके के निधन के बाद बेटे सोहम मुखर्जी और शुभ मुखर्जी की ज़िद पर उन्होंने मुंबई जाकर अपना हार्ट चेकअप करवाया है। उन्होंने कहा, "मुझे कई लोगों ने अपना ध्यान रखने को लेकर मेसेज किया। मैं सबसे कहना चाहूंगा कि...खासकर जो लोग 40 साल के हैं...2-साल में एक बार चेकअप ज़रूर करवाएं।"