केके के हृदय में ब्लॉकेज आई थी, कॉन्सर्ट के दौरान उत्साह के चलते हुआ कार्डियक अरेस्ट: डॉक्टर
गायक केके का मंगलवार को निधन होने के बाद उनकी ऑटोप्सी करने वाले एक डॉक्टर ने पीटीआई को बताया है कि केके के हृदय में ब्लॉकेज आई थी। बकौल डॉक्टर, "केके की बाईं ओर की मुख्य कोरोनरी धमनी ब्लॉक हुई थी...कॉन्सर्ट के दौरान अत्यधिक उत्साह के कारण उनका ब्लड फ्लो रुका था जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई।"