केके को सोशल मीडिया की परवाह नहीं थी, उनका कोई वॉट्सऐप नंबर भी नहीं था: शंकर महादेवन
सिंगर शंकर महादेवन ने दिवंगत गायक केके को लेकर कहा है कि वे एक-दूसरे को फिल्मों में आने से पहले से जानते थे और दोनों दोस्त थे। उन्होंने कहा, "केके को सोशल मीडिया की परवाह नहीं थी...उनका कोई वॉट्सऐप नंबर भी नहीं था...उनसे बात करने के लिए उन्हें फोन करना पड़ता था।" बकौल शंकर, केके एक बेहद पारिवारिक व्यक्ति थे।