केके जल्दी किसी से मिलते नहीं थे और वैसे ही दुनिया से भी चले गए: सोनू निगम
सिंगर सोनू निगम ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को दिए इंटरव्यू में दिवंगत गायक केके को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "केके मुझसे हमेशा कहते थे कि, 'मैं अंतर्मुखी हूं'। सोनू ने बताया कि वह, सिंगर शान, कुणाल गांजावाला व पापॉन अक्सर मिलते हैं लेकिन केके किसी से मिलते नहीं थे। बकौल सोनू, केके ऐसे ही बिना मिले चले गए।