केके ने आखिरी कॉन्सर्ट में भीड़ को देखकर कहा था- मर जाऊं यहीं पर; वीडियो हुआ वायरल
दिवंगत गायक केके का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह अपने आखिरी कॉन्सर्ट में भीड़ को देखकर बोल रहे थे, "हाय, मर जाऊं यहीं पर।" गौरतलब है कि केके का कोलकाता में इस लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस के बाद निधन हो गया था और शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ।