केके ने स्पॉटलाइट्स डिम करने को कहा था, मंच के पास भीड़ को लेकर की थी शिकायत: रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गायक केके को कोलकाता के ऑडिटोरियम में कॉन्सर्ट के दौरान अत्यधिक पसीना आ रहा था और उन्होंने आयोजकों को अपने ऊपर स्पॉटलाइट्स डिम करने को कहा था। बकौल रिपोर्ट, गायक ने मंच के पास भीड़ को लेकर आयोजकों से शिकायत की थी। दरअसल, इस कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस के बाद केके का निधन हो गया था।